{"_id":"5aaab8f84f1c1b92778b59d6","slug":"71521137912-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों को पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों को पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट, फायरिंग
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों को पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट, फायरिंग
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के गांव नाईनंगला नवीन में सांपों की तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल को देखकर तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव नाईनंगला नवीन में सांप व कछुओं की तस्करी की सूचना पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। बृहस्पतिवार को चौसाना पुलिस को सूचना मिली कि बिहार से कुछ लोग सांपों की खरीद फरोख्त के लिये गांव में पहुंचे है। सूचना पर पुलिस गांव के पास जंगल में पहुंची और तस्करों की निगरानी करने लगी। वहां पर सांपों की खरीद-फरोख्त देखकर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों की संख्या अधिक होने के कारण तस्करों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू करते हुए मारपीट कर दी और मौके से भागने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तस्करों को घेर लिया। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग प्रारंभ कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।