{"_id":"597b8ccc4f1c1bf0768b4606","slug":"71501269196-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताहरी खाकर युवकों ने विक्रेता को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताहरी खाकर युवकों ने विक्रेता को पीटा, घायल
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शराब के नशे में तीन युवकों ने ताहरी खाने के बाद पैसे नहीं दिए। दुकानदार ने पैसे मांगे तो उसे पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
कस्बा बनत निवासी खुर्शीद बस अड्डे पर ताहरी की ठेली लगाता है और सब्जी भी बेचता है। शुक्रवार दोपहर शराब पीकर पहुंचे तीन युवकों ने खुर्शीद से ताहरी ली और पैसे नहीं दिए। इस पर खुर्शीद के साथ गाली गलौज कर पीट भी दिया। उसका सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने खुर्शीद के गल्ले से रुपये भी निकाल लिए। इसके चलते भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। खुर्शीद ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घरों से पकड़ लिया और आदर्श मंडी थाने ले आई। पुलिस ने तहरीर केे आधार पर जांच शुरू कर दी है।