फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार युवकों ने किशोरी का अपहरण कर किया सामुहिक दुष्कर्म

चार युवकों ने किशोरी का अपहरण कर किया सामुहिक दुष्कर्म

Fri, 14 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चार युवकों ने किशोरी का अपहरण कर किया सामुहिक दुष्कर्म
किशोरी का अपहरण, गांव में ले जाकर गैंगरेप
विज्ञापन

कैराना(शामली)। पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया और अपने गांव में ले गया। वहां किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। बेटी की तलाश करते हुए परिजन गांव में पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराकर ले आए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी का साला गांव हबीबपुर में रहता है। युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर रखता था। बुधवार सुबह आठ बजे जब वह रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी बीच आरोपी अपने जीजा और अन्य चार युवकों के साथ उसकी पुत्री का कार से अपहरण कर ले गया। रिश्तेदारी से लौटते ही पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह किशोरी को तलाशते हुए हबीबपुर गांव पहुंचे और बंद कमरे में बंधक किशोरी को अपने साथ लेकर कैराना आ गए। किशोरी ने बताया कि दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने कहा कि पुलिस से शिकायत मत करना आरोपी युवक से किशोरी का निकाह करा दिया जाएगा, लेकिन अब आरोपी पक्ष निकाह कराने से भी पीछे हट गया। किशोेरी के पिता ने तहरीर में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed