फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग

फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग
फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

शामली। रंजिश के चलते तीन दिन पूर्व रेलवे रोड पर युवक विजय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी, इस हमले में उसका भाई अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में तीन आरोपी रामदेव, विकास व करण सिंह निवासी खेड़ी करमू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रामदेव तथा विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि करण सिंह अभी तक फरार है। मंगलवार को मृतक पक्ष के कई लोग एसपी से मिले तथा हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की।


फर्जी एकाउंट बनाकर दी धमकी
शामली। नगर के मोहल्ला नया बाजार निवासी आकाश संगल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके नाम से अज्ञात ने फेसबुक अकाउंट बनाया तथा उसके परिजनों को गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजनों ने जब आकाश को बताया तो उसे फर्जी एकाउंट के बारे में पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मोहल्ला रेलपार निवासी महिला ब्रजबाला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी ने उससे रुपये लिए थे। पिछले कई महीनों से वह उधार दिए रुपये मांग रही है, लेकिन आरोपी रुपये नहीं दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed