{"_id":"5b898df342c79210c55f20da","slug":"61535741427-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी का सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी का सामाजिक बहिष्कार
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एक गांव में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है, उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, गांव में शुक्रवार दोपहर को पंचायत हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक गांव में घर के बाहर खेल रही बालिका को कबूतर दिखाने का बहाना बनाकर दूसरे समुदाय का किशोर खेत की तरफ ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। बालिका के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, शुक्रवार को गांव में सर्वसमाज के लोगों की पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक ने की। उन्होंने कहा कि ऐसा अपराध क्षमा के लायक नहीं है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए पंचायत निर्णय करें कि बालिका के साथ ऐसा कुकृत्य करने वाले आरोपी को क्या सजा मिलनी चाहिए। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आरोपी का सामाजिक बहिष्कार हो और कानूनी तौर पर उसे सख्त सजा दिलाई जाए। पंचायत ने आरोपी के सामाजिक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लेते हुए आरोपी के परिवार के लोगों की मदद करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पंचायत में प्रमोद, अक्षय, रविंद्र आर्य, प्रीतम, उपेंद्र आर्य, कपिल आर्य, देवेंद्र, उमेश, राहुल, ओमदत्त आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उधर, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गांव में हुई पंचायत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।