{"_id":"5aeb50834f1c1b9d098b7fa6","slug":"61525371011-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर मकान से नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर मकान से नकदी और जेवरात चोरी
Updated Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर मकान से नकदी और जेवरात चोरी
कैराना। चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर 22 हजार नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला दरबारखुर्द झाड़खेड़ी रोड निवासी हमीद ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल की रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। मेन गेट के बराबर में बैठक के कुंडे के पास चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी तथा अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी 22 हजार रुपये की नकदी, चार चांदी के जेवर, एक सोने की लोंग व मोबाइल आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। बैठक के गेट का कुंडा खोलकर चोर फरार हो गए। सुबह के समय जब वह सोकर उठा, तो चोरी का पता लगा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि हमीद के घर में चोरी की जानकारी नहीं है।