फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाल सुधार गृह से फरार बंदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस

बाल सुधार गृह से फरार बंदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस

Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बाल सुधार गृह से फरार बंदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस
कैराना (शामली)। हरियाणा के अंबाला स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए बंदियों को तलाशने के लिए हरियाणा सीआईए की टीम ने कैराना क्षेत्र में दबिश दी।
विज्ञापन

हरियाणा की अंबाला सिटी कोतवाली से सीआईए इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने टीम के साथ रविवार को कैराना कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर हरियाणा पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम जगनपुर और कंडेला में दबिश दी। बताया गया कि अंबाला के बाल सुधार गृह से नौ बंदी फरार हो गए हैं, जिनमें से एक कैराना क्षेत्र का रहने वाला है। आशंका है कि वह बंदी और उसके साथी कैराना क्षेत्र में पहुंच गए होंगे, जिसके चलते दबिश दी गई। जगनपुर और कंडेला में दबिश के अलावा अन्य संभावित स्थानों पर भी दबिश दी गई, लेकिन पुलिस टीम को सफलता नहीं मिल सकी। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस टीम दबिश देने आई थी, लेकिन बाल सुधार गृह से फरार हुआ बंदी मिल नहीं पाया। इसके चलते टीम हरियाणा लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed