फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा के चार किसानों के खिलाफ अवैध कब्जे की रिपोर्ट

हरियाणा के चार किसानों के खिलाफ अवैध कब्जे की रिपोर्ट

Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के चार किसानों के खिलाफ अवैध कब्जे की रिपोर्ट
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

यमुना नदी किनारे गांव बल्हेड़ा की 250 बीघा कृषि भूमि पर 20 साल से अवैध कब्जा करने वाले हरियाणा के चार किसानों के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस विवेचना करने में लगी हुई है।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से झिंझाना क्षेत्र के बल्हेड़ा गांव के किसानों ने शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि बल्हेड़ा गांव के रकबे में शामिल यमुना नदी किनारे की करीब 250 बीघा कृषि भूमि पर हरियाणा के कुछ किसानों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जा करीब 20 साल से चल रहा है और हरियाणा के किसान आरोपी दिखाते हुए उक्त भूमि पर खेती कर रहे हैं। यदि वह लोग विरोध करते हैं, तो हरियाणा के किसान झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। इसी के चलते रविवार को लेखपाल उमेश चंद्र ने थाना झिंझाना पहुंचकर तहरीर दी। उसमें पानीपत के थाना चांदनीबाग के गांव रिसालू निवासी सुभाष के अलावा नवाब, आजम और मुस्तफा निवासी गांव राणा माजरा जिला पानीपत के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि करीब 20 वर्षों से गांव बल्हेडा की यमुना नदी के निकट 250 बीघा कृषि भूमि पर उक्त लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बल्हेड़ा गांव के भीमसैन, करम सिंह, ईश्वरचंद, इनाम और साधू सहित अन्य किसानो की 250 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर उसमें गेहूं की फसल बोई हुई है। उक्त भूमि पर राजस्व विभाग ने यूपी के किसानों को पूर्व में ही कब्जा दिला दिया गया था, लेकिन आरोपियों ने फिर से कब्जा कर लिया था। इसी के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन बाद ही कर लिया अवैध कब्जा
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में चार दिन पूर्व ही राजस्व विभाग की टीम ने भूमि विवादों का निस्तारण करते हुए अवैध कब्जे हटवाए थे। अवैध कब्जाधारी पवन पुत्र धूम सिंह के खिलाफ थानाभवन थाने में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपी ने फिर से अवैध कब्जा कर लिया। ग्राम प्रधान ठाकुर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed