फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एटीएम बदलकर निकाले 25 हजार

एटीएम बदलकर निकाले 25 हजार

Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर निकाले 25 हजार
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के भदोई निवासी प्रदीप शामली में दो दिन पूर्व आया हुआ था। उसी जब अपने खाते से पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात ठग ने उसका एटीएम बदल लिया। दो दिन पूर्व उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित के मोबाइल पर मेसेज आया तो उसे इसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गन्ने से लदी बुग्गी चोरी की
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी अंकुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार की रात उसने गन्ने से लदी बुग्गी भरकर घेर के बाहर खड़ी कर दी थी। आरोप है कि अज्ञात ने रात्रि में बुग्गी चोरी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शामली। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी राजेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी बिट्टू और सुमित ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो ट्रक और बुग्गी की आपस में टक्कर
शामली। रविवार की सुबह कोहरा अधिक होने के कारण मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल के पास दो ट्रक और एक बुग्गी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। मामले में रविवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed