फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैराना। ढाई माह पूर्व मस्जिद से घर लौट रहे युवक पर रास्ते में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौ जून की रात 11 बजे मोहल्ला अफगानान निवासी अफजाल मस्जिद से घर लौट रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने अफजाल को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल के चचेरे भाई इंतजार की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की गई तो इसमें दो नाम शहजाद और साजिद निवासी मोहल्ला अफगानान के प्रकाश में आए थे। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह साढे़ नौ बजे कांधला बस अड्डे से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उधर, कैराना पुलिस को सूचना मिली थी कि पट्टोवाला में मनोज पड़ोसी महिला से झगड़ा कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनोज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया और उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

उधर, कैराना के गांव तीतरवाडा निवासी प्रवेश ने तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर के समय बाजार में सामान लेने गया था। इसी बीच रास्ते में एक शराबी युवक ने उसे रोक लिया तथा गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed