{"_id":"5963cd274f1c1b33608b4621","slug":"61499712807-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपए मांगे ने दो भाईयों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी के रुपए मांगे ने दो भाईयों पर हमला
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो भाइयों पर हमला
कैराना। वेल्डिंग की दुकान पर मजदूरी करने वाले युवकों ने अपनी मजदूरी मांगी तो आरोपियों ने उनको मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव नंगलाराई निवासी बिलाल व उसका भाई अनवर गांव में ही स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार शाम अनवर 15 दिन की मजदूरी के पैसे मांगने दुकान पर गया तो दुकानदार ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। थोड़ी ही देर बाद आरोपी ने अपने 10-12 साथियों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर अनवर व उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। आरोपियों के हमले से अनवर के हाथ तथा उसके भाई बिलाल के सिर में गहरी चोटें आई, जबकि इसराइल व मुनव्वर भी हमले में घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तीन फायर भी किए। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां से बिलाल व अनवर को रेफर कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया तथा घायलों पर ही हमला करने के आरोप लगाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने कोतवाली आए चार आरोपियों को हवालात में डाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।