{"_id":"59627bca4f1c1b842e8b46bf","slug":"61499626442-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के सिर में मारा सरिया, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के सिर में मारा सरिया, घायल
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में बाइक सवार दो युवकों की सेल्समैन से कहासुनी हो गई। विवाद में आरोपियों ने उसके सिर में सरिया मार दिया, जिसमें सेल्समैन घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
करनाल हाईवे स्थित तायल पेट्रोल पंप पर गांव बेदखेड़ी निवासी दो युवकों ने अपनी बाइक में 190 रुपये का पेट्रोल डलवाया। दोनों ने उसके बाद सेल्समैन सतपाल निवासी हरिनगर पुरकाजी को दो सौ रुपये दिए। सेल्समैन ने युवकों को दस रुपये का सिक्का दे दिया। दोनों युवकों ने सिक्का लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों युवकों ने सतपाल के सिर में सरिये की रॉड मार दी। इसमें सतपाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच लोगों ने समझौता करा दिया गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया था, जिसके बाद हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया गया।