{"_id":"595be1754f1c1bab1e8b47b6","slug":"61499193717-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई पंचायत में तनातनी, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में हुई पंचायत में तनातनी, दो घायल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। महिला को भगाकर ले जाने के आरोपी पक्ष से समझौता कराने वाले कुछ लोगों ने फैसला कराने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। इस मामले का खुलासा होने पर दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत में ही दोनों पक्षों में जूतम-पैजार हो गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन माह पूर्व कैराना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के 25 दिन बाद ही विवाहिता अपनी ससुराल से लापता हो गई थी। विवाहिता के पिता ने अपने गांव के ही युुवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवाहिता को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपी पक्ष से फैसला कराने के नाम पर रुपये ले लिए थे। जब इसका पता विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को चला, तो हंगामा खड़ा हो गया। इस बात को लेकर मंगलवार शाम गांव पंचायत की गई। इसमें आरोपी पक्ष तथा रुपये लेने वाले पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी बन गई। इस दौरान आरोपी पक्ष ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस कारण एक महिला व एक युवक घायल हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि मारपीट व हमले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अधिवक्ता व उसकी मां से मारपीट
कैराना। कस्बा मोहल्ला दरबार कला निवासी अधिवक्ता संजय कुमार के घर में घुसकर रंजिश के चलते पड़ोसी युवक ने मंगलवार शाम को हमला कर दिया। अधिवक्ता की मां बीचबचाव में आई, तो उसे भी पीट दिया गया। आरोप है कि हमलावर जेब से 1700 रुपये भी निकाल कर ले गया। पीड़ित अधिवक्ता ने कैराना थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।