फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर पीटा

बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर पीटा

Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर पीटा
बच्चों के विवाद में घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

कैराना। बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कैराना कोतवाली में तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की है।
तीतरवाड़ा निवासी शाहदीन ने बताया कि शनिवार को वह खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी व बेटी थी। गली में खेल रहे बच्चों के बीच विवाद होने पर पड़ोसी ने अपनी पत्नी व पुत्री के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर ईट पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी बेटी जासमीन को पत्थर मार-मार कर घायल कर दिया। भीड़ एकत्र होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी तथा घायल युवती का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
कैराना। मोहल्ला रेतावाला निवासी शहनाज ने कोतवाली में पुलिस को बताया कि उसके इकलौते बेटे को पड़ोस के लोगों ने बहला-फुसला दिया। उसने इस बात की शिकायत की तो, आरोपियों ने लाठी डंडो व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में गर्भवती महिला शमा व फरजाना घायल हो गई। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा मिला
शामली। शनिवार को एक महिला ने एसडीएम को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। इसके बाद उसके पति ढाई साल का बच्चा छीन लिया था। पीड़िता ने बच्चे की बरामदगी की मांग की। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति के पास से बच्चा बरामद कर लिया। पुलिस अब बच्चे को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed