फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लूट की सूचना निकली झूठी, शांति भंग में चालान

लूट की सूचना निकली झूठी, शांति भंग में चालान

Wed, 14 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
लूट की सूचना निकली झूठी, शांति भंग में चालान
लूट की झूठी सूचना देने वाले का चालान
विज्ञापन

कैराना। रामड़ा निवासी फारूख ने सोमवार रात 9.30 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वह तरबूज बेच कर बाईपास रोड से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में आधा दर्जन बदमाशों ने उससे 17 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला मारपीट का निकला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में लूट की झूठी सूचना देने वाले फारूख व मारपीट करने वाले साबिर निवासी नगंला राई को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, पुलिस ने पड़ोसी तालिब निवासी मंडावर का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।

आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। मंगलवार को हरियाणा के जिला पानीपत के थाना मतलोडा में तैनात एसआई वेदप्रकाश ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के गांव आसन से छह अक्तूबर 2016 को तीन चोर भैंसें चोरी करके ले जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी सलीम पुत्र दिलशाद, निवासी मोहल्ला छड़ियान कांधला रोड कैराना मौके से फरार हो गया था। मामले में कोर्ट से आदेश प्राप्त करके आरोपी सलीम के मकान पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आरोपी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed