{"_id":"58b86f214f1c1b164f830961","slug":"60-hazar-mein-bech-diya-police-ka-rasookh","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार में बेच दिया पुलिस का रसूख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 हजार में बेच दिया पुलिस का रसूख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। किशोरी को बहलाकर उसके अपहरण के मामले में एक दलाल ने आरोपी पक्ष को बचाने के नाम पर पुलिस का रसूख ही दांव पर रख दिया। उसने पुलिस से सेटिंग का दावा करते हुए आरोपी बचाने के लिए 60 हजार रुपये वसूल लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो साख बचाने के लिए वसूली करने वाले भाई को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की गई।
दो माह पूर्व क्षेत्र के ग्राम जंधेड़ी से एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के जुगाड़ में लगे रहे। इसी बीच आरोपी पक्ष को मंडावर निवासी एक युवक मिला। उसने दावा किया कि उसकी पुलिस से अच्छी सेटिंग है। उसने पुलिस से बचाने के नाम पर आरोपी पक्ष से 60 हजार रुपये ऐंठ लिए।
उधर, किशोरी के नहीं मिलने पर परिजन कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। जब पीड़ित पक्ष को साठ हजार रुपये में सेटिंग की बात पता लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत एक जनप्रतिनिधि से की। इसके बाद पुलिस के आला अफसराें तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने मंडावर में दबिश दी। लेकिन आरोपी नहीं मिला। बृहस्पतिवार को आरोपी का भाई किसी काम से कोतवाली आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।