फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लूट की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

लूट की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप
लूट की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र के गांव डांगरौल स्थित ईंट भट्ठा मालिक ने बाइक सवार तीन युवकों पर उसकी रिवाल्वर और 50 हजार की नकदी लूटने की सूचना दी थी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में मामला आपसी विवाद का पाया गया।

थानाक्षेत्र के गांव डांगरौल में क्षेत्र के गांव भारसी निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि रविवार को अपने ईंट भट्ठे के कार्यालय में बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच गांव डांगरौल निवासी तीन युवक बाइक से वहां पहुंचे और उसकी रिवाल्वर और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पी़डित ने तीनों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि पीड़ित और आरोपी चारों लोग आपस में दोस्त है। उनके आपसी झगड़े में आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। मामला संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed