{"_id":"5b980b40867a557ea77ac06c","slug":"51536691008-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
कांधला। किशोरी के साथ दुष्कर्म प्रकरण में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की। थाना प्रभारी ने आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि तीन वर्ष पूर्व कस्बा कांधला की किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। मामले को लेकर पीड़िता की मां द्वारा कस्बा निवासी आरिफ और सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर कई दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उस समय आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरा आरोपी आरिफ फरार चल रहा है। रविवार को किशोरी के परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी सुनील दत्त से मुलाकात कर आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।