फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या

लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या

Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान में लेनदेन को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की। हत्या के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव गोगवान निवासी पवन के पिता सतपाल ने गांव निवासी उंदर से गन्ने का बीज उधार में ले लिया था। बीज के 500 रुपये उंदर उनसे मांग रहा था। बुधवार शाम दोनों पक्षों में इसी बात का लेकर कहासुुनी हो गई थी। उस दौरान तो मामला शांत करा दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह पवन, उसका भाई रामपाल और चचेरा भाई विजय खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान उंदर का पुत्र गोल्डी, उसके साथी बंटी और सागर ने तीनों को रास्ते में रोक लिया। इस बीच दोनों पक्षों में उधार के पैसों को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पवन, रामपाल और विजय पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन तीनों को लेकर अस्पताल में पहुंच गए, जहां पवन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। मामले में मृतक के भाई रामपाल की ओर की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है। उधर शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक पवन का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर इस दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, एसओ बाबरी देव सिंह रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed