{"_id":"5b44fd244f1c1bc0248b59cf","slug":"51531247908-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्जीवाड़ा करने वालों पर एफआईआर का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
र्जीवाड़ा करने वालों पर एफआईआर का आदेश
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना समिति के कर्मियों ने धोखाधड़ी करके एक किसान के खाते से ऋण के नाम पर 63,970 रुपये काट लिए, जबकि किसान ने ऋण लिया ही नहीं। फर्जीवाडे़ का खुलासा होने के बावजूद किसान को उसकी रकम नहीं लौटाई जा रही है। मामला जानकारी में आने पर जिलाधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को गांव लिसाढ़ के मजरा हसनपुर निवासी धुरेंद्र सिंह ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत पत्र दिया। बताया कि गन्ना समिति शामली के दो कर्मियों ने 2009-10 और 2013-14 में उसके खाते से 63970 रुपये ऋण के रूप में काट लिए। उसने ऋण लिया ही नहीं, इसके बावजूद उसके खाते से रकम काट ली गई। इसकी शिकायत गन्ना समिति अधिकारियों से की गई, तो जांच में सच्चाई सामने आई। किसान ने बताया कि तब से अब तक वह कई बार काटी गई रकम वापस दिलाने की मांग कर चुका है, लेकिन उसे रकम नहीं दी जा रही है। इस कारण वह परेशान है। पीड़ित ने डीएम से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर उसकी रकम दिलवाई जाए। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।