{"_id":"5a9835ff4f1c1b8e238bb786","slug":"51519924735-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिचकारी ना बदलने पर दुकानदार ग्राहकों में झगड़ा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिचकारी ना बदलने पर दुकानदार ग्राहकों में झगड़ा, हंगामा
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिचकारी नहीं बदलने पर दुकानदार-ग्राहकों में झगड़ा, हंगामा
शामली। हार्ट ऑफ सिटी कहे जाने वाले शहर के शिव चौक पर दुकानदार और ग्राहकों के बीच पिचकारी बदलने को लेकर झगड़ा हो गया। ग्राहक के बुलाने पर आए हमलावरों ने दुकानदार को पीट दिया। दुकानदारों ने भी एकत्र होकर हमलावरों की जमकर खबर ली। मौके पर पहुंची पुलिस महज मूकदर्शक बनी रही। हालांकि बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया।
शिव चौक के पास स्थित एक दुकानदार से होली के लिए पिचकारी खरीदी थी। शाम के समय बाजार में पूरी भीड़ थी। शाम के समय होली के रंगों तथा अन्य सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ थी। उसी दौरान ग्राहक और दुकानदार की पिचकारी बदलने को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ग्राहक ने अपने साथियों फोन कर बुलवा लिया। बाइकों पर पहुंचे युवकों ने आते ही दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। दुकानदार के साथ मारपीट होने पर व्यापारी भी एकत्र हो गए और उन्होंने हमलावरों को पीटना शुरू कर दिया। इससे शिव चौक पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों तथा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन विरोध हो गया और व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा सभी को समझा बुझाकर शांत किया।
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
सरेबाजार शहर की सबसे व्यस्ततम जगह पर जमकर लट्ठ बाजी हुई। आरोपियों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस महज मूकदर्शक बनी रही, उन्होंने आरोपियों का विरोध करने तक जहमत नहीं उठाई। बाद में कोतवाली पुलिस बल पहुंचा, लेकिन तब हमलावर मौके से फरार हो गए थे।