{"_id":"5a85d5d84f1c1b8e268ba4fd","slug":"51518720472-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ हरिद्वार में दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ हरिद्वार में दुष्कर्म
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। युवक ने पहले तो युवती को फेसबुक पर अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी तथा उसके परिजनों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शामली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार माह पूर्व उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी राहुल के साथ हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। प्रेम प्रसंग बढ़ा तो दोनों मिलने लगे। आरोप है कि 12 जनवरी 2018 को वह बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। वहां तीन दिन तक रखने के दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया। इसके बाद युवती अपने घर आ गई और माता-पिता को सारी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से मिलकर दोनों की शादी की बात कही। इस पर युवक के परिजन भी शादी कराने की बात कहने लगे। आरोप है कि चार फरवरी 2018 को आरोपी कपिल पुत्र सुरेेश चंद, शालू पुत्र सुरेश चंद, विपिन, सुरेंद्र, सुभाष, सुरेश चंद निवासी खतौली आए और उन्होंने आते ही शादी कराने के नाम पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगे। इस पर युवती के परिजनों ने असमर्थता जता दी। इसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।