{"_id":"5a8087444f1c1bb3208b8b54","slug":"51518372676-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव खेड़ीकरमू में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
गांव खेड़ीकरमू में जोनी और सादा पक्ष में रविवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें पिंकू, सूरज, सादा सहित कई लोगों को चोटें आई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति रही। दोपहर बाद पुलिस ने झगड़ा करने के आरोपी पिंकू, सूरज, रमन, जोनी, शमशाद उर्फ सादा, आसिफ का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर रफी परवेज का कहना है कि झगड़ा करनेे वाले सभी आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। किसी प्रकार की गुंडागर्दी क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।