फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ाइक लूटेरे की शिनाख्त होने पर शामली पहुंची उतराखंड पुलिस

ाइक लूटेरे की शिनाख्त होने पर शामली पहुंची उतराखंड पुलिस

Tue, 25 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ाइक लूटेरे की शिनाख्त होने पर शामली पहुंची उतराखंड पुलिस
शामली। तीन माह पूर्व हरिद्वार जिले में बाइक और मोबाइल फोन लूट के मामले में पीड़ित को साथ लेकर उत्तराखंड पुलिस शामली कोतवाली पहुंची। पुलिस ने शामली पुलिस द्वारा जेल भेजे गए बदमाश के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सोमवार को हरिद्वार जिले के थाना श्यामपुरी के एसआई गंभीर सिंह तोमर एक व्यक्ति को साथ लेकर शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में वीरेंद्र सिंह से बदमाशों ने बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो माह पूर्व शामली पुलिस ने बाइक लूट के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया था। उसका फोटो समाचार पत्र में छपा हुआ था। पीड़ित वीरेंद्र ने उस बदमाश को पहचान लिया। उत्तराखंड पुलिस ने बदमाश के बारे में कोतवाली पुलिस से जानकारी हासिल की। अब उत्तराखंड पुलिस आरोपी बदमाश को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि शामली में लूट के मामले में करीब दो माह पूर्व कुछ बदमाश जेल गए है, उन्हीं के संबंध में हरिद्वार पुलिस जानकारी लेने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed