फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस पकड़ रही अवैध शराब, सो रही आबकारी

पुलिस पकड़ रही अवैध शराब, सो रही आबकारी

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पकड़ रही अवैध शराब, सो रही आबकारी
शामली।
विज्ञापन

जिले में कच्ची शराब का कारोबार फल फूल रहा है। बार्डर के रास्ते तस्करी हो रही है तो खादर क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही है। शनिवार को शामली जिले में शराब की तस्करी के संबंध में सिविल पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने एक दिन में कैराना, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता में अवैध शराब पकड़ ली। कच्ची शराब के पकड़े जाने से सवाल उठता है कि क्या आबकारी विभाग सोया हुआ है।
-------------
कार्रवाई एक : झिंझाना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर केरटू के पास से उमरदीन पुत्र अहमद हसन निवासी केरटू थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब की पांच पेटी बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई दो- कैराना पुलिस ने शुक्रवार की रात बुच्चाखेडी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी बिंदर पुत्र कृष्णपाल निवासी बुच्चाखेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा कैराना पुलिस ने शुक्रवार की रात यमुना नदी तटबंध पर मामौर के पास से चेकिंग के दौरान आरोपी संजीव कुमार पुत्र रमेशचंद निवासी गांव मामौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 118 बोतल अवैध देशी रसीला संतरा हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई तीन : गढ़ीपुख्ता पुलिस ने शनिवार की शाम राझड़ से गश्त के दौरान अभियुक्त गोविंदा पुत्र धीरा निवासी मस्तगढ़ थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed