{"_id":"59627bdd4f1c1b09278b46a0","slug":"51499626461-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई ने भाई की चाकू से गोदकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई ने भाई की चाकू से गोदकर की हत्या
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बनत में संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बीवी-बच्चों को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
बनत के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुरजन के दो पुत्र उदल (23) और अमित उर्फ काला(25) हैं। दोनों अपने परिवार के साथ एक मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि इसी मकान को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों भाइयों में किसी विवाद चल रहा था। रविवार की शाम दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उदल घर के बाहर गली में आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि अमित अपने हाथ में चाकू लेकर अंदर से आया तथा उदल को चाकू से गोद दिया। वह भाई पर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बीवी और बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अशोक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा परिजनों से बात की। मृतक के पिता सुरजन सिंह की ओर से थाना आदर्श मंडी में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आखिरी सांस तक चाकू से वार करता रहा अमित
मकान को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई अमित ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि भाई के हाथ में चाकू देखकर उदल ने इसे मजाक समझा, लेकिन आरोपी ने आते ही उसके पेट में चाकू घुसा दिया। आरोपी ने उदल के पेट में कई वार किए। आरोपी उदल की आखिरी सांस तक उसको चाकू से गोदता रहा ओर उसके बाद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
दो भाइयों में मकान के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसमें बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। तहरीर मिल गई है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-डा. अजयपाल शर्मा
एसपी