फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। कांधला देहात निवासी शाहिद (47) गत 12 जून को गंगोह में अपनी बहन के ईद देने के बाद लौट रहा था, तो अजंता चौक के पास ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेरठ अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान 15 जून को शाहिद की मृत्यु हो गई थी। शाहिद की मां जैतून ने बृहस्पतिवार रात शामली कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग
शामली। तहसीन पुत्र बशीर निवासी काजीवाड़ा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 जून को वह ईद मनाने के लिए बंगलूरू से अपने परिवार के साथ शामली आया था। 25 जून को काजीवाड़ा में दबिश के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था तथा आरोपी नवाब को छुड़ा लिया था। तहसीन का कहना है कि नवाब तथा उसके परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते हैं, जिसके चलते पुलिस पर हमले की घटना में उसका तथा उसके परिवार के लोगों का नाम लिखवा दिया है, जबकि इस घटना से उनका कोई वास्ता नहीं है। तहसीन ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर इंसाफ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed