{"_id":"5956a3f54f1c1b14348b4a41","slug":"51498850293-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पुत्रवुध के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने पुत्रवुध के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास
कैराना। मोहल्ला अफगानान निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति बाहर काम पर गया हुआ है। घर पर वह अपनी तीन बेटियों के साथ अकेली रहती है। 26 जून की रात मोहल्ला आल खुर्द भूरा चुंगी निवासी उसका ससुर उसके घर में आया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर थी। महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। उधर महिला का पति ईद पर घर आया हुआ था, जिसके बाद महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। पति ने इज्जत का वास्ता देकर उसे चुप रहने को कहा। ईद के बाद उसका पति फिर से काम पर चला गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात्री दो बजे उसका ससुर फिर से उसके घर में आया तथा जबरदस्ती उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। महिला के द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पति को कॉल कर इसकी शिकायत करते हुए उसको बुलवा लिया। जिसके बाद शनिवार को पीड़िता ने आरोपी ससुर तथा तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।