फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाबरी ग्राम प्रधान को डीएम का कारण बताओ नोटिस जारी

बाबरी ग्राम प्रधान को डीएम का कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाबरी  ग्राम प्रधान को डीएम का कारण बताओ नोटिस जारी
शामली। ग्राम पंचायत बाबरी के प्रधान के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने के आरोप में 95 जी का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में उसका जवाब मांगा है। जवाब न दिए जाने पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान पद से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू तथा बाबरी गांव के व्यक्तियों द्वारा शिकायत के बाद बाबरी ग्राम पंचायत निधि से धनराशि निकालने के मामले में जांच हुई थी। इसके बाद जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ग्राम प्रधान एवं सचिव के खातों पर धनराशि आहरण पर रोक लगा दी गई थी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बाबरी ग्राम प्रधान अनंगपाल को 95 जी का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। आगामी 15 दिन में जवाब न आने पर एक पक्षीय कार्रवाई करते पद मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान दिवस स्थगित
शामली। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि कांधला ब्लाक के सभाकक्ष में बुधवार को होने वाला किसान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब किसान दिवस 24 जून को कांधला ब्लाक में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed