{"_id":"5946ca6c4f1c1b12698b492a","slug":"51497811564-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में होता मिला पशुओं का अवैध कटान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में होता मिला पशुओं का अवैध कटान
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
तमाम प्रयासों के बावजूद कैराना क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान रुक नहीं रहा है। रविवार को पुलिस ने मोहल्ला दरबार खुर्द में एक मकान पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पशु की खाल व मीट के अलावा कटान के उपकरण बरामद करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला दरबार खुर्द में दिलशाद के मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर तीन आरोपी अवैध रूप से एक कटड़े का कटान कर रहे थे। पुलिस को आता देखकर तीनों आरोपी मकान के पीछे की दीवार को फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक कटड़े की खाल, 50 किलो मांस, दो छूरी, एक बुगती व एक लकड़ी की गुटका बरामद कया। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बरामद हुए मांस का परीक्षण कराने के बाद उसे गड्ढे में दबवा दिया गया है। साथ ही मकान के अंदर अवैध पशु कटान करने के आरोप में दिलशाद, फुरकान और इरशाद निवासी दरबार खुर्द के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।