{"_id":"5bfc4763bdec22417b50c532","slug":"41543260003-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अश्लील वीडियों दिखाकर अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अश्लील वीडियों दिखाकर अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
शामली। झिंझाना क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा तीसरी कक्षा की छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने डीएम से मिलकर शिकायत की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद दहशत में किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
पीड़ित परिजनों ने डीएम को बताया कि उसकी बेटी प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसकी पत्नी स्कूल में रसोइयां है। 15 नवंबर को उसकी पत्नी की तबियत खराब होने पर वे घर चली गई। आरोप है कि स्कूल के शिक्षक ने उसकी बेटी को मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने घर आकर ये जानकारी दी। आरोप है कि उन्होंने शिक्षक से इसकी शिकायत की तो उल्टा उनके साथ ही अभद्रता की और उसकी पत्नी को रसोईया के काम से हटाने की धमकी दी। परिजनों ने बताया कि इस घटना के डर से उनकी बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। परिजनों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।