फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिता ने लगाई पुत्र को बरामद करने की गुहार

पिता ने लगाई पुत्र को बरामद करने की गुहार

Tue, 30 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पिता ने लगाई पुत्र को बरामद करने की गुहार
पिता ने लगाई पुत्र बरामद करने की गुहार
विज्ञापन

थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी आलमगीर ने अपने पुत्र अब्दुल रहमान उम्र 15 वर्ष को बरामद करने की गुहार लगाई। आलमगीर ने बताया कि उसका पुत्र अब्दुल रहमान गांव के ही मदरसे में पढ़ने के लिए जाता है। सोमवार को अब्दुल रहमान घर से पढ़ने के लिए निकला था। जो मंगलवार तक भी घर नहीं पहुंचा। अनहोनी की आशंका के चलते आलमगीर ने पुलिस से अपने पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई। थानाभवन पुलिस ने आलमगीर की तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


शराब के आरोपी को जेल भेजा
थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र गांव हसनपुर लुहारी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी करते हुए अरुण उर्फ हनुमान पुत्र महिपाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से पुलिस ने 12 बोतल हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद की पुलिस ने अरुण को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कटिया डालने से मना करने पर मारपीट
थानाभवन। रामबीरी पत्नी चंद्र पाल निवासी इरशादपुर मजरा जलालाबाद ने थानाभवन पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी उसकी छत के ऊपर से बिजली चोरी करने के लिए तार ले जाकर कटिया डाल रखी है। जिसका विरोध उसके बेटे आशु ने किया तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पिटाई से उसका पुत्र बुरी तरह घायल हो गया। रामबीरी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed