{"_id":"5bca1d3cbdec22693f5f57a3","slug":"41539972412-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को करा दी खरीदारी, रचा चोरी का नाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका को करा दी खरीदारी, रचा चोरी का नाटक
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एक ट्रक चालक ने प्रेमिका को मेला दिखाकर खरीदारी कराई, लेकिन जब पैसे ज्यादा खर्च हो गए तो ट्रक से 20 हजार रुपये और डीजल चोरी का नाटक रच दिया। पुलिस को चोरी की सूचना दी गई, जो जांच में मामला फर्जी निकला।
बृहस्पतिवार रात 12 बजे ट्रक चालक कैराना कोतवाली पहुंचकर बताया कि पानीपत रोड पर वह ट्रक खड़ा करके सो गया था। इसी दौरान ट्रक से उसके 20 हजार रुपये और डीजल चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मामला फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने चालक से गहन पूछताछ की, तो उसने सच्चाई उगल दी। चालक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर कांधला में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका को साथ लेकर वह कांधला में मेला दिखाने गया। वहां प्रेमिका ने उसके करीब छह हजार रुपये खर्च करा दिए। इसी के चलते उसने ट्रक मालिक की डांट से बचने के लिए चोरी का नाटक रच दिया। सच्चाई बताने पर पुलिस ने ट्रक चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।