फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, छह गंभीर

मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, छह गंभीर

Tue, 26 Jun 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, छह गंभीर
कैराना।
विज्ञापन

मोहल्ला खैलकलां नईबस्ती में किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।

मोहल्ला काजी का बाग निवासी दो पक्ष के लोग मामूली बात पर रविवार रात साढे़ 11 बजे अमाने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि उनमें मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल पड़े। संघर्ष में एक पक्ष के शावेज, मेहरबान, फरजाना, मुबश्शरा, नसीर, सज्जाद, जाहिद व शाहिद तथा दूसरे पक्ष के चार सगे भाई वसीम, नसीम, अहसान एवं मेहरबान घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा हालातों पर काबू पाते हुए तमाम घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने एक पक्ष के शावेज, मेहरबान व फरजाना तथा दूसरे पक्ष के वसीम, नसीम एवं अहसान की हालत चिंताजनक बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्घ कोतवाली पर नामजद तहरीर दी। जिसके बाद से दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव बना हुआ है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने तथा दूसरे पक्ष ने नशा करने के विरोध पर मारपीट करना आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed