फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस पर जानलेवा हमले का एक आरोपी पकड़ा

पुलिस पर जानलेवा हमले का एक आरोपी पकड़ा

Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर जानलेवा हमले का एक आरोपी पकड़ा
कैराना(शामली)। पुलिसकर्मियों पर जानलेेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया। 13 नवंबर की रात मोहल्ला ईदगाह निवासी एक युवती ने इमाम गेट पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपने ममेरे भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो आरोपी पक्ष ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। एक सिपाही को पीटकर बंधक भी बना लिया था। बाद में कैराना और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग करते हुए एक दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में वांछित आरोपी वासिल निवासी मोहल्ला ईदगाह को शनिवार की रात कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, कैराना कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात खुरगान चौराहे पर गश्त के दौरान गांव बरनावी निवासी गय्यूर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी गय्यूर को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed