{"_id":"5a19b82a4f1c1bd0408b8ea5","slug":"41511634986-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
थाना कांधला क्षेत्र के गांव जसाला और नानुपुरी में अलग अलग विवाद में पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
गांव नानुपूरी निवासी सरवर, पप्पू और रोहताश के बीच काफी समय से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर गाली गलौज केस्त्रत्त् बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सरवर, पप्पू तथा रोहताश को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गांव जसाला में अपनी रिश्तेदारी में आए मुजफ्फरनगर के रामराज निवासी अंकुश और दीपक के बीच शनिवार की दोपहर विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों को शांति भंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उधर, मोहल्ला खैल निवासी असलम को भी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि असलम ने कस्बा में घूम रहे गोवंश को कई दिन तक अपने मकान में बंद करके रखा। फिर उसे पशु तस्करों को बेच दिया। मामले में गो हत्या की आशंका भी जताई गई थी। इसके चलते पुलिस ने असलम को गिरफ्तार कर लिया था।