{"_id":"5a0c83934f1c1b74698bbece","slug":"41510769555-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी और पुलिस ने पकड़ी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी और पुलिस ने पकड़ी शराब
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आबकारी और पुलिस ने पकड़ी तस्करी की शराब
शामली।
निकाय चुनाव के मद्देनजर आबकारी और पुलिस ने शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इसके चलते बुधवार को कैराना और झिंझाना थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो वाहनों से शराब बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कैराना थाना पुलिस के साथ आबकारी टीम ने पानीपत रोड पर चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की 80 पेटी से लदी कैंटर पकड़ी। आरोपी वाहन चालक राजपत पुत्र रामफल निवासी ग्राम अल्दाना गन्नोर, जनपद सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा झिंझाना थाना क्षेत्र में गाडीवाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान होंडा सिटी पकड़ी गई, जिसमें 35 पेटी देशी शराब बरामद हुई।