फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गेहूं से लदी पीकअप छोड़ भागा चालक

गेहूं से लदी पीकअप छोड़ भागा चालक

Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गेहूं से लदी पीकअप छोड़ भागा चालक
कैराना।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीतरवाड़ा रोड पर गेहूं की बोरियों से लदी गाड़ी पकड़ी। चालक मौके से फरार हो गया।
बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव तीतरवाड़ा से कैराना की तरफ गेहूं की बोरियों से लदी गाड़ी आ रही है। पुलिस ने तीतरवाड़ा रोड पर पहुंचकर चेकिंग कराई। इसी दौरान आई गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी को रास्ते पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इसके बाद पीकअप को पुलिस कैराना कोतवाली ले आई। करीब 20 बोरी गेहूं की लदी हुई हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई जाएगी। यदि गेहूं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का है, तो कार्रवाई की जाएगी।

महिला की चोटी कटी
कैराना। मोहल्ला आलकला निवासी इनाम की पत्नी सादमा शुक्रवार शाम अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच सादमा चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। परिजन कमरे में पहुंचे, तो सादमा की चोटी मिली। इसकी सूचना फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चिकित्सक बुलाकर सादमा को होश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed