{"_id":"5990ad724f1c1b08768b45e2","slug":"41502653810-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम ठगे साढे आठ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम ठगे साढे आठ लाख
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
युवक को मलेशिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। महीनों बाद भी जब युवक की नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये मांगे। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव भंभेडी शाहपुर निवासी बेदू ने रविवार को बताया कि छह माह पूर्व कांधला के गांव कनियान निवासी एक व्यक्ति उसके पास आया। उसके बेटे शौकिन को मलेशिया भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर उससे साढे़ आठ लाख रुपये लिए थे। बेटे की विदेश में नौकरी लगने की चाह में बेदू ने अपनी साढे़ तीन बीघा खेती की जमीन भी बेच दी। आरोप है कि उक्त युवक ने आज तक उसके बेटी की नौकरी नहीं लगवाई। इस बाबत कई बार रिश्तेदारों को लेकर पंचायत भी की, लेकिन आरोपी धमकी देकर उल्टा फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।