फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो लोगों का अपहरण, मांगी एक लाख रुपये फिरौती

दो लोगों का अपहरण, मांगी एक लाख रुपये फिरौती

Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों का अपहरण, मांगी एक लाख रुपये फिरौती
- थानाभवन से सोंता रसूलपुर गांव लौट रहे थे बाइक सवार दो युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
थानाभवन से गांव सोंता रसूलपुर लौट रहे दो युवकों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। युवकों के मोबाइल का इस्तेमाल करके ही उनके परिजनों को कॉल करके एक लाख रुपये फिरौती की मांगी गई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी रही। रात करीब 11 बजे परिवार का एक सदस्य फिरौती की रकम लेकर पुलिस के सामने ही बदमाशों के पास गया और दोनों को अपने के साथ ले आया।
गांव सोंता रसूलपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद के मुताबिक उनके परिवार के ही मौमीन (39) और मुनीर (30) रविवार रात करीब आठ बजे थानाभवन से बाइक से गांव की तरफ लौट रहे थे। इसके बाद नौ बजे करीब उनके मोबाइल नंबर से परिवार वालों के पास कॉल आई, मगर कॉल मौमीन अथवा मुनीर ने नहीं की, बल्कि बदमाश बोले। बदमाशों ने परिवार के लोगों से एक लाख रुपये फिरौती की मांग की। परिजनों से कहा कि रुपयों का इंतजाम करके तितारसी कृष्णा नदी पुल के पास आ जाओ। चेतावनी दी कि यदि कोई होशियारी की, तो इन दोनों को जान से मार देंगे। इसके बाद परिवार के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थानाभवन और बाबरी थाना पुलिस घटना की छानबीन करने में लग गई। उधर, थाना प्रभारी थानाभवन तथा बाबरी थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवार के मुताबिक मौमीन के मोबाइल नंबर से ही कॉल आई, जिसके चलते पहला प्रयास यही है कि दोनों को सकुशल बरामद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed