{"_id":"596e5a554f1c1b844a8b48bf","slug":"41500404309-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के मामले में कैराना से एक युवक को उठा ले गई नारकोटिक्स की टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के मामले में कैराना से एक युवक को उठा ले गई नारकोटिक्स की टीम
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैराना से युवक को उठाया
कैराना (शामली)। दिल्ली से आई नारकोटिक्स विभाग की टीम ने सोमवार रात कैराना से एक युवक को पकड़ लिया। मंगलवार को टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।
सोमवार को दिल्ली से नारकोटिक्स विभाग की एसपी अल्पना के नेतृत्व में टीम ने कैराना कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। टीम ने बताया कि एक माह पूर्व मेरठ में एसटीएफ की टीम ने कांधला क्षेत्र के गांव नाला निवासी रवि को करीब 202 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी रवि ने पूछताछ में बताया था कि कैराना निवासी व्यक्ति से वह चरस का लेनदेन करता है, जिसके आधार पर नारकोटिक्स विभाग की टीम कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी युवक को अपने साथ दिल्ली ले गई। जहां आरोपी रवि से उसकी पहचान कराई जाएगी। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने बताया कि अगर रवि ने उसको पहचान लिया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पहचान नहीं होने पर उसे छोड़ दिया जाएगा।