फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट ली ई-रिक्शा

नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट ली ई-रिक्शा

Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट ली ई-रिक्शा
शामली।
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूट ली। शुक्रवार देर रात तक रिक्शा चालक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। इस दौरान वह खेड़ीकरमू के जंगल में बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी महफूज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र दानिश ई-रिक्शा चालक है। शुक्रवार दोपहर वह गांव में ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। उसी दौरान दो युवकों ने ई-रिक्शा को शराब के ठेके पर लेकर चलने के लिए कहा। आरोप है जब दानिश नाला पटरी से होकर गुजर रहा था, तो पीछे बैठे दोनों युवकों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि आरोपी दानिश का ई-रिक्शा तथा उसकी जेब से दो हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश उसे खेड़ीकरमू के जंगल में फेंककर फरार हो गए। रात तक जब दानिश घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसको तलाश किया। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, महफूज का कहना है कि दानिश ने जिस व्यक्ति का रिक्शा किराए पर लिया था। वह भी अब रिक्शा देने के लिए धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed