{"_id":"4bd5f755254743f7237a9549320ea6e7","slug":"40-million-of-the-liquor-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लाख की शराब पकड़ी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना/कैराना। बिड़ौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिर से शराब से लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रक से 600 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
हरियाणा से शराब की तस्करी नहीं रुक रही है। दो दिन पूर्व बिड़ौली चेक पोस्ट पर पुलिस ने शराब से लदा दस टायरा ट्रक पकड़ा था, जिसमें से करीब 50 लाख की शराब बरामद हुई थी। मंगलवार सुबह चेक पोस्ट पर ट्रक से तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकड़ी है।
कार्रवाई के दौरान चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए। इस दौरान ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें से 600 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी कमल सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गये आरोपी फुरकान और अनीस निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शराब अंबाला कैंट से लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। दोनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर ट्रक और शराब को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, मगंलवार को आबकारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अलीपुर में एक घेर मे छापा मारा। पुलिस को देख कर दो आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने घेर से 91 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद की। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।