फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को आदर्श मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाकर हजारों रुपये की ठगी करते थे। इस गिरोह में कई अन्य लोगों का शामिल होना सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आदित्य चौधरी ने एक सप्ताह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था। 20 जनवरी को उनके फोन पर कॉल आई थी। कॉलर ने अपने को एक कंपनी का मैनेजर बताते हुए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट की पोस्ट के लिए सेलेक्ट करने की जानकारी दी। इसके बाद ई मेल पर उसका कॉल लेटर भेज दिया। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के रूप में 25 रुपये फीस जमा करने के लिए कहा गया। वेबसाइट पर 25 रुपये का पेमेंट किया तो दो बार सफलता नहीं मिली। तीसरी बार में उसके पिता के बैंक के क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये डेबिट हो गए। पीड़ित ने बताया था कि जब वह ज्वाइन करने दिल्ली अस्पताल में गया तो वहां ऑफर लेटर को फर्जी बताया गया। इसके बाद उसने कंपनी के मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसपी अजय कुमार से की थी। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल से कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से आरोपी संदीप मिश्रा निवासी गांव कटरा पोस्ट राजा का बाजार जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।। इस गिरोह में अन्य चार लोगों के नाम सामने आए है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed