{"_id":"5b16d2f34f1c1b694d8b4d84","slug":"31528222451-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर पुलिस जान रही व्यापारियों का हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन कर पुलिस जान रही व्यापारियों का हाल
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों से फोन पर जाना हाल
कैराना। एसपी के निर्देश पर पुलिस कार्यालय से महिला कांस्टेबल व्यापारियों से उनकी समस्याओं आदि के बारे में पूछ रही है। एसपी का उद्देश्य है कि जो व्यापारी किसी बदमाश के डर के कारण थाने नहीं जा पाता वो पुलिस को गोपनीय सूचना दे ताकि बदमाशों के विरुद्घ कार्रवाई की जा सके।
एसपी देव रंजन वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी आठ थानों से व्यापारियों की मोबाइल नंबर सहित सूची बनाकर एसपी कार्यालय भेजी गई। जहां से प्रतिदिन महिला कांस्टेबल व्यापारियों से फोन करके उनका हाल पूछ रही है। महिला कांस्टेबल व्यापारी का नाम व संबंधित थाने का नाम बता कर पूछती है कि आपके थाने के कोतवाल ने पूछा है कि कही कोई आपको धमकी तो नहीं दे रहा या परेशान तो नहीं कर रहा है। आप गोपनीय सूचना दें, ताकि आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की जा सके। मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण व व्यापारियों को सुरक्षा देना है, जो व्यापारी किसी डर के कारण थाने नहीं आ सकते वो फोन पर अपनी परेशानी बता सकते हैं।