{"_id":"5acf9d404f1c1b813d8b4d83","slug":"31523555648-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कांधला। विधवा ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति की बीमारी के चलते एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह उनके मकान में अकेली रह रही थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद से उसका देवर उस पर बुरी नीयत रखता है। कई माह पूर्व एक दिन वह शराब पीने के बाद उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके चलते उसने किसी से शिकायत नहीं की। तब से लेकर लगातार देवर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एक सप्ताह पूर्व वह अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि बुधवार को वह मायके से लौटी तो रात के समय में ससुर ने भी उसके साथ मे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाए जाने पर आरोपी मौके से किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत थाने में करके देवर और ससुर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।