{"_id":"5a340e8e4f1c1bc8678c19ff","slug":"31513361038-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा कराने आए किसानों से सरेआम लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैनामा कराने आए किसानों से सरेआम लूट का प्रयास
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। बैनामा करने आए हरियाणा के किसानों से तहसील गेट के पास आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश मौके से गए। मामले की तहरीर दे दी गई है।
हरियाणा के गांव डबरकी जिला करनाल निवासी देवीनंद की लगभग 15 बीघा कृषि भूमि थाना झिंझाना के गांव कमालपुर में स्थित है। शुक्रवार को देवीनंद अपनी कृषि भूमि का बैनामा करने के लिए कैराना स्थित तहसील में क्रेता कबाल सिंह के साथ कार सेा कैराना तहसील आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही तहसील गेट के पास कार रोकी तो आधा दर्जन बदमाशों ने उनको घेर लिया। कार के अंदर घुसकर उनके पास से बैंक की लगभग 21 लाख रुपये के दो ओवर ड्राफ्ट एवं कैश को लूटने की कोशिश की। किसानों के शोर मचाते ही बदमाश भाग निकले। बाद में देवीनंद और कबाल सिंह अपने अन्य साथियों के साथ कोतवाली पर एसएसआई सुनील दत्त को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए तहरीर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि बैनामे के लेनदेन का आपसी विवाद है, मामले की जांच की जा रही है।