{"_id":"5a2d734c4f1c1bc1678c0d0d","slug":"31512928076-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया शातिर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पानीपत से चोरी की गई बाइक बरामद की है।
शनिवार शाम शहर कोतवाली पुलिस के एसआई दिनेश दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को दिल्ली की ओर से एक बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रोक लिया और बाइक के कागजात मांगे। कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। पता चला कि उक्त युवक ने यह बाइक हरियाणा से चोरी की थी। बाइक का असली नंबर हटाकर वह उस पर दूसरी बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक आस मोहम्मद निवासी जलालाबाद को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। मामले में एसआई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।