{"_id":"5a1ef88a4f1c1b6a118b4d08","slug":"31511979146-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय का मीट पकाने के शक में बजरंग दल का घेर में छापा, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय का मीट पकाने के शक में बजरंग दल का घेर में छापा, आरोपी फरार
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमांस पकाए जाने के शक में हंगामा
शामली। गोमांस पकाए जाने की सूचना पर बजरंग दल के लोगों ने एक घेर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीट को जब्त कर लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय को भेजवा दिया।
मंगलवार की शाम बजरंग दल को सूचना मिली कि कैराना रोड पर एक नर्सिंगहोम के पास खाली पड़े घेर में गोमांस पकाया जा रहा है। सूचना पर काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मेरठ प्रांत के छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी के नेतृत्व में पहुंच गए। इस दौरान वहां से कुछ लोग फरार हो गए। बजरंग दल के लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ववेक प्रेमी द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई कि पकाया जा रहा है मीट सूचना के अनुसार गोमांस है। इसलिए इस मीट का डाक्टरी परीक्षण कराया जाए। यदि मीट गाय का मिलता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए, जिसके बाद पुलिस ने मीट का कब्जे में ले लिया और बुधवार को जब्त मीट का सेंपल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवा दिया। मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जारी है।