{"_id":"5a11d1184f1c1b8d698bc866","slug":"31511117080-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ कुकर्म करने पर पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक के साथ कुकर्म करने पर पिता ने दी तहरीर
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। घर के बाहर खेल रहे किशोर को एक युवक ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया और कुकर्म के बाद उसको बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा में एक किशोर शनिवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। रात तक जब किशोर घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने किशोर को तलाशना शुरू किया। कई घंटे तलाशने के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस भी गांव में पहुंची और किशोर को तलाश कराया। पूरी रात परिवार के लोग किशोर को तलाशते रहे। उधर, रविवार सुबह एक किसान जब अपने खेत पर जा रहा था, तो उसे खेत में किशोर बदहवास हालत में पड़ा मिला। किसान ने इसकी जानकारी किशोर के परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद किशोर ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित किशोर के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।